Publish Date: Thu, 03 Feb 2022 (14:03 IST)
Updated Date: Thu, 03 Feb 2022 (14:11 IST)
सिराथू। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को सिराथू सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया।
सिराथू से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करीब 12.30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले डिप्टी सीएम ने कड़ा में मां शीतला माता का दर्शन पूजन किया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अपना दल (एस) सुप्रीमो अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थे।