Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP में सपा और रालोद के गठबंधन ने जारी की पहली लिस्ट, 29 उम्मीदवारों को मिला टिकट

हमें फॉलो करें UP में सपा और रालोद के गठबंधन ने जारी की पहली लिस्ट, 29 उम्मीदवारों को मिला टिकट

अवनीश कुमार

, गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (20:13 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।राष्ट्रीय लोकदल ने जो सूची जारी की है, उसके अनुसार विधानसभा संख्या 13 पुरकाजी से रालोद के अनिल कुमार को टिकट दिया गया है।
webdunia

इसके साथ ही विधानसभा संख्या खतौली से रालोद के राजपाल सिंह सैनी, विधानसभा संख्या 21 नहटौर से रालोद के मुंशी राम, विधानसभा संख्या 8 कैराना से सपा के नाहिद हसन, विधानसभा संख्या 12 चरथावल से सपा के पंकज मलिक, विधानसभा संख्या 10 शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी, विधानसभा संख्या 46 किठौर से सपा के शाहिद मंजूर, विधानसभा संख्या 48 मेरठ से सपा के रफीक अंसारी, विधानसभा संख्या 52 बागपत से रालोद के अहमद हमीद, विधानसभा संख्या 53 लोनी से रालोद के मदन भैया को टिकट मिला है।
webdunia

59 हापुड़ से रालोद के गजराज सिंह, विधानसभा संख्या 63 जेवर से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना, विधानसभा संख्या 65 बुलंदशहर से रालोद के हाजी यूनुस, विधानसभा संख्या 66 स्याना से रालोद के दिलनवाज खान, विधानसभा संख्या 71 खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को टिकट मिला है।
webdunia

विधानसभा संख्या 75 कोल से सपा के सलमान सईद, विधानसभा संख्या 76 अलीगढ़ से सपा के जफर आलम,विधानसभा संख्या 79 सादाबाद से रालोद के प्रदीप चौधरी गुड्डु,विधानसभा संख्या 55 साहिबाबाद से सपा के अमरपाल शर्मा, विधानसभा संख्या 57 मोदीनगर से रालोद के सुदेश शर्मा, विधानसभा संख्या 58 धौलाना से सपा के असलम चौधरी,विधानसभा संख्या 81 छाता से रालोद के तेजपाल सिंह, विधानसभा संख्या 83 गोवर्धन से रालोद के प्रीतम सिंह, विधानसभा संख्या 85 बल्देव से रालोद की बबीता देवी को टिकट मिला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में भगवंत मान को CM चेहरा बनाना चाहते हैं केजरीवाल