Publish Date: Mon, 07 Feb 2022 (19:14 IST)
Updated Date: Mon, 07 Feb 2022 (19:19 IST)
लखनऊ। मुजफ्फरनगर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार राज्य में विकास भी करेगी और दंगाइयों और गुंडों के घरों पर बुलडोजर भी चलवाएगी।
कैराना क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए योगी ने अपराधी तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं।
उन्होंने कहा कि हम राज्य में विकास भी करेंगे और बेटियों, माताओं-बहनों और व्यापारियों को सुरक्षा भी उपलब्ध करवाएंगे। हमारी सरकार किसानों का भी सम्मान करेगी।
उन्होंने कहा कि कैराना के अपराधियों को सरकार ने सजा दी है। जो लोग माता-बहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, उन्हें सरकार ने जेल पहुंचाया है। उनके घरों पर बुलडोजर चलवाया है और आगे भी ऐसा ही होगा। विकास में बाधा बने लोगों को हम छोड़ेंगे नहीं।