Urdu Nazm %e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4 15 %e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4 108081400046_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गीत - 15 अगस्त

Advertiesment
गीत - 15 अगस्त
सफ़ीना अंसार

हमने मनाई ईद यहाँ पर, तुमने मनाई दीवाली
देश में पंद्रह अगस्त लाया, सबके वास्ते ख़ुशहाली

गंगा बहती थी पहले भी, लेकिन जल अपना न था
बाग़ तो था पहले भी लेकिन, बाग़ काफल अपना न था
अब हम देश के मालिक भी हैं, अब हम देश के हैं माली
देश में --------

अँग्रेज़ों ने ज़ुल्म किए थे, हम सब को तड़पाया था
धूप ग़ुलामी की पैली थी, हर पत्ता मुरझाया था
आज़ादी की हवाचली तो, झूम उठी डाली-डाली
देश में --------

हमने मनाई ईद यहाँ पर, तुमने मनाई दीवाली
देश में पंद्रह अगस्त लाया सबके वास्ते

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi