Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

100 साल का इतिहास, जिसने फ्लोरिडा जीता, अमेरिका में सत्ता उसकी

हमें फॉलो करें 100 साल का इतिहास, जिसने फ्लोरिडा जीता, अमेरिका में सत्ता उसकी
, बुधवार, 4 नवंबर 2020 (14:23 IST)
अमेरिका दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है। यहां राष्ट्रपति चुनाव (US president election) काफी दिलचस्प होते हैं। हमेशा की तरह इस चुनाव में फ्लोरिडा की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। 
अमेरिकी चुनाव को लेकर 100 साल के इतिहास पर नजर डालें तो जिस उम्मीदवार की फ्लोरिडा में जीत होती है, वही अमेरिका की सत्ता पर काबिज होता है। इस स्टेट को स्विंग स्टेट भी कहा जाता है। 
 
फ्लोरिडा में 29 इलेक्ट्रोरल वोटर हैं, जो कि कैलिफोर्निया (55) और टैक्सास (38) के बाद सबसे ज्यादा हैं। दरअसल, स्विंग स्टेट से तात्पर्य ऐसे राज्यों से है, जो किसी भी पार्टी के गढ़ नहीं होते हैं। अर्थात यहां के मतदाता का मन बदलता रहता है। 
 
वर्ष 2020 की बात करें तो वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा से चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें 51.3 प्रतिशत यानी 56 लाख 54 हजार 112 वोट मिले हैं। दूसरी ओर जो बिडेन को फ्लोरिडा में 47.8 प्रतिशत मिले हैं। उनको कुल वोट 52 लाख 77 हजार 903 वोट हासिल हुए हैं, जबकि ट्रंप की तुलना में लगभग 3 लाख कम हैं। 
 
इतिहास की बात करें तो पलड़ा ट्रंप के पक्ष में झुकता दिखाई दे रहा है, लेकिन मतगणना में मामला कांटे का दिख रहा है। कभी बिडेन बढ़त बना लेते हैं तो कभी ट्रंप आगे बढ़ जाते हैं। जो भी हो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि इतिहास खुद को फिर दोहराएगा या फिर नया इतिहास बनेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

US election : भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति तीसरी बार विजयी