Publish Date: Sun, 31 Jan 2021 (13:16 IST)
Updated Date: Sun, 31 Jan 2021 (13:31 IST)
नई दिल्ली। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का बजट पेश करेगी। इस दिन से देश में 6 बड़े बदलाव भी होने जा रहे हैं जिनका आप पर सीधा असर होगा। जानिए क्या है यह बदलाव...
शुरू होगी एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान : 1 फरवरी से एअर इंडिया एक्सप्रेस की नई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस 1 फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी। इस के अलावा कुवैत से विजयवाड़ा, हैदराबाद, मैंगलोर, त्रिची, कोझिकोड, कुन्नूर और कोच्चि क लिए विमान सेवाएं शुरू होगी।
बदलेंगे LPG गैस सिलेंडर के दाम : तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ईंधन के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाएं जा सकते हैं।
IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 1 फरवरी से अपनी ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करेगा, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात। शुरू में लगभग 250 रेलगाड़ियों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 को ई-खानपान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था।
1 फरवरी से सभी के लिए चलेगी लोकल : मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को 1 फरवरी से बहाल का दिया जाएगा। लोकल ट्रेन आम लोगों के लिए दिन की सेवा शुरुआत से लेकर सुबह सात बजे तक और फिर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी।
फास्टैग : देश में 15 फरवरी से 2021 से सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा। 1 दिसंबर 2017 से पहले बेचे गए वाहनों के लिए भी फास्टैग अनिवार्य होगा। किसी ट्रान्सपोर्ट व्हीकल के फिटनेस सर्टिफिकेट का रिन्युअल, वाहन पर फास्टैग लगे होने के बाद ही हो सकेगा। इतना ही नहीं फास्टैग के बगैर नया थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी नहीं होगा।