Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Google Translate से जुड़ीं 8 और भी भारतीय भाषाएं

हमें फॉलो करें Google Translate से जुड़ीं 8 और भी भारतीय भाषाएं
, गुरुवार, 12 मई 2022 (16:27 IST)
अब 8 और भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट पर अनुवाद के लिए जोड़ दिया गया है। सर्च इंजन गूगल ने संस्कृत सहित 8 भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट में  शामिल कर लिया है। इंटरनेट फर्म लगातार अपने ऑनलाइन ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ रही है।
 
गूगल रिसर्च के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने एक  इंटरव्यू में बताया कि संस्कृत गूगल ट्रांसलेट में नंबर 1 और सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाली भाषा है और अब हम इसे आखिरकार जोड़ रहे हैं। हम पूर्वोत्तर भारत से पहली बार भाषाओं को जोड़ रहे हैं।
 
संस्कृत के अलावा गूगल ट्रांसलेट के लेटेस्ट प्रोग्राम में अन्य भारतीय भाषाएं असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) भी हैं। इसी के साथ अब गूगल ट्रांसलेट पर उपलब्ध भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है। भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है और इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को भी शामिल किया गया 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, यूपी के मदरसों में राष्‍ट्रगान अनिवार्य