Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Telangana High Court Recruitment 2022 : तेलंगाना उच्च न्यायालय में 50 पद खाली, जानें वैकेंसी डिटेल्स

हमें फॉलो करें Telangana High Court Recruitment 2022 : तेलंगाना उच्च न्यायालय में 50 पद खाली, जानें वैकेंसी डिटेल्स
Court Judge
 
Telangana High Court Recruitment 2022 : तेलंगाना उच्च न्यायालय (Telangana High Court) में 8 मई 2022 को सिविल जज पदों पर भर्ती हेतु तेलंगाना हाई कोर्ट भर्ती 2022 अंतर्गत एक नोटिफिकेशन जारी किया है, इसके अनुसार यहां 50 पदों की रिक्तियां भरी जानी है। 
 
Telangana High Court Latest Job Notification पर जाकर आप इस पेज में नवीनतम तेलंगाना हाई कोर्ट भर्ती 2022 अधिसूचना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फॉर्म, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर करके तेलंगाना हाई कोर्ट जॉब विज्ञापन देखकर आवेदन कर सकते हैं। 
 
इस चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक जानकारी के अनुसार उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं कक्षा पास, लॉ डिग्री (Law Degree) या इसके समकक्ष डिग्री होनी आवश्‍यक है तथा उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है। GEN/OBC- 1000 रुपए तथा SC/ST- 500 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। 
 
योग्य उम्मीदवारों को तेलंगाना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.tshc.gov.in पर जाकर इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ज्ञात हो कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 जून 2022 रखी गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल लोक सेवा आयोग भर्ती 2022: Police Constable के 199 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई...