Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IISER Admission Test : IAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

हमें फॉलो करें IISER Admission Test : IAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन
Science Education
 
IISER Admission Test 2022: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ((Indian Institutes of Science Education and Research) 2022-23 प्रवेश के लिए आईआईएसईआर (IISER) प्रवेश परीक्षा (IAT) 2022 के माध्यम से 4 मई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इस IISER प्रवेश 2022 के लिए 29 मई, 2022 आवेदन करने का अंतिम तिथि रखी गई है। ज्ञात हो कि यह प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।
 
इसके लिए आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 (आईएटी 2022) एक कम्प्यूटर आधारित, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान को कवर करने वाला 3 घंटे का परीक्षण होगा और 3 जुलाई, 2022 को भारत भर के लगभग 150 शहरों/ कस्बों में IAT 2022 का आयोजन किया जाएगा।
 
IAT 2022 या IISER प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2,000 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/केएम/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के लिए 1,000 रुपए का शुल्क देय होगा।
 
इसके लिए योग्य उम्मीदवारों को IISER 2022 की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मृत भाजपा नेता के परिजनों से मिले अमित शाह, बताया- राजनीतिक हत्या