Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Alert: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ATM में भी कैश हो सकता है खत्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Alert: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ATM में भी कैश हो सकता है खत्म
, शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (15:04 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा वेतन बढ़ाने संबंधी मांग नहीं माने जाने से नाराज बैंक कर्मचारी मार्च के दूसरे हफ्ते में लगातार 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारी संगठनों की यह हड़ताल 11 मार्च से 13 मार्च के बीच लगातार 3 दिन हो सकती है।
 
13 मार्च को शुक्रवार है। इसके बाद 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है तथा इस दिन बैंकें बंद रहती है। फिर रविवार को भी बैंकों की छु्ट्‍टी है। ऐसे में बैंकों में कामकाज 5 दिन तक ठप रहेगा। इस दौरान ATM में कैश भी नहीं डल पाएगा।
 
अगर सरकार फिर भी कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती है तो वह 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस हड़ताल से ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी दूर रहेंगे और उनके कामकाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
 
उल्लेखनीय है कि सरकारी बैंक कर्मचारियों की मांग है कि हर 5 साल बाद उनके वेतन को रिवाइज किया जाए। बैंक कर्मचारियों का वेतन अंतिम बार 2012 में रिवाइज किया गया था। बैंक यूनियन सप्ताह में 5 दिन काम करने के ही पक्षधर है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Elections Live: दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान, दिल्ली चुनाव से जुड़ी हर जानकारी...