Publish Date: Tue, 01 Nov 2022 (08:59 IST)
Updated Date: Tue, 01 Nov 2022 (09:08 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज से देश भर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपए प्रति सिलेंडर कम कर दिए हैं। हालांकि इससे घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिलेगी। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेगा।
IOCL के मुताबिक, दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.5 रुपए कम हो गई। कोलकाता में 113 रुपए, मुंबई में 115.5 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपए की कटौती की गई है।
1 नवंबर से दिल्ली में दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1744 रुपये में मिलेगा। अब तक इसके 1859.5 रुपए लगते थे। इस तरह कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपए में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटकर 1696 रुपए हो गए जबकि चेन्नई में 1068.5 रुपए में व्यावसायिक गैस सिलेंडर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस के दाम तय करती है। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होटलों, खाने-पीने की दुकानों में किया जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta