Publish Date: Mon, 15 Mar 2021 (22:11 IST)
Updated Date: Mon, 15 Mar 2021 (22:13 IST)
मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सोमवार को कहा कि उसने नई योजना बचत प्लस पेश की है। इसमें सुरक्षा के साथ बचत की भी सुविधा है।
कंपनी ने कहा कि योजना की परिपक्वता अवधि 5 साल है। यह पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके परिजन को परिपक्वता अवधि से पहले वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराती है।
साथ ही परिपक्वता के समय पॉलिसीधारक अगर जीवित है तो, उसे एकमुश्त राशि उपलब्ध कराती है। इसमें न्यूनतम 1 लाख रुपए की पॉलिसी ली जा सकती है। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इस योजना में जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारक कर्ज भी ले सकते हैं।