Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खुशखबरी, सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानिए अब क्या हैं रेट

Advertiesment
हमें फॉलो करें LPG gas
, शुक्रवार, 1 मई 2020 (11:49 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण देशभर में जारी पूर्णबंदी के बीच खाना पकाने की गैस (LPG) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है और शुक्रवार से गैर सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर 162 रुपए की बड़ी कमी की गई है।
 
देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी के अनुसार नई दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गए हैं। दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 162.50 रुपए कम होकर पहले के 744 रुपए से मई माह के लिए 581.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर मिलेगा।
 
सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर देती है और इससे अधिक की मांग पर बाजार कीमत देनी पड़ती है।
 
मुंबई में नई दर 579 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। कोलकाता में यह 584.50 रुपए और चेन्नई में 569.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर मिलेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कोरोना संकट के बीच सरकार सबको दे रही है 1000 रुपए... जानिए सच...