Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने आए 2 कावड़ियों की गंगा में डूबने से मौत

हमें फॉलो करें महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने आए 2 कावड़ियों की गंगा में डूबने से मौत
, गुरुवार, 11 मार्च 2021 (11:23 IST)
बदायूं (यूपी)। बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर जल भरने आए 2 कावड़ियों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों कावड़िए मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने इस बारे में बताया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार रात गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को गंगा से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार जनपद मैनपुरी के बिछमा थाना क्षेत्र के गांव सिंगारपुर के रहने वाले सुबोध कुमार (22) और करीमगंज के रहने वाले अमरजीत (21) अपने 27 साथियों के जत्थे के साथ जल भरने के लिए बुधवार को उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली से आए थे। अमरजीत और सुबोध गंगा स्नान करने के लिए गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों गंगा में डूबने लगे। जब तक साथी कुछ समझ पाते तब तक दोनों की डूबकर मौत हो गई।
 
पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि अमरजीत और सुबोध अपने 27 साथियों के जत्थे के साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए अटैना गंगा घाट पर जल भरने आए थे। दोनों गहरे पानी में स्नान करते समय डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

76 दिन बाद देश में कोविड-19 के 22,854 नए मामले, महाराष्‍ट्र में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज