Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बहराइच में हुआ दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबकर 4 नाबालिग लड़कियों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें बहराइच में हुआ दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबकर 4 नाबालिग लड़कियों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (19:46 IST)
4 minor girls died by drowning : बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 10 से 14 साल उम्र की 4 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक लड़कियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायक देने के निर्देश दिए हैं।

 
पुलिस के अनुसार पीड़ित महक खातून (14), सामिया (10), साइबा (10) और सारीकुल खातून (13)  कमल के पौधे निकालने के लिए तालाब में गई थीं, तभी वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। उन्होंने बताया कि यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के सत्तीजोर गांव में घटी। उप जिलाधिकारी नानपारा अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया चारों लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी ने लगाया UP सरकार पर शिक्षक भर्ती मामले में दोहरा खेल खेलने का आरोप