BSP के 6, BJP का 1 विधायक सपा में शामिल, अखिलेश ने कहा- भाजपा को नहीं मिलेंगे 403 उम्मीदवार
अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा सरकार से जनता दुखी है। गन्ना किसानों की बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।
Publish Date: Sat, 30 Oct 2021 (13:35 IST)
Updated Date: Sat, 30 Oct 2021 (13:39 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मायावती की बसपा के 6 विधायक सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही भाजपा के भी 1 विधायक ने सपा का दामन थाम लिया।
विरोधी पार्टियों के विधायकों के पार्टी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा परिवार भागता परिवार बन जाएगा।
यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता दुखी है। गन्ना किसानों की बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।
दूसरी ओर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा उप्र में अपने चार सौ तीन मुख्यमंत्री भी घोषित कर दे तो भी जनाक्रोश के डर से उसे चार सौ तीन टिकट मांगने वाले भी नहीं मिलेंगे।
जो भाजपा साफ़ दिख रही है हारती,
उसको भला कैसे मिलेंगे टिकटार्थी
भाजपा से त्रस्त उप्र की जनता भाजपा को एक-एक वोट के लिए तरसा देगी।