Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दंगे की आग में झुलसने से बचा मेरठ, विवादित टिप्पणी के बाद पथराव में 6 लोगों हुए घायल

हमें फॉलो करें दंगे की आग में झुलसने से बचा मेरठ, विवादित टिप्पणी के बाद पथराव में 6 लोगों हुए घायल
webdunia

हिमा अग्रवाल

, सोमवार, 6 मार्च 2023 (08:11 IST)
मेरठ जिला मुख्यालय के घनी आबादी वाले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात 2 संप्रदायों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में कम से कम 6 लोग घायल हो गए। दरअसल, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा होली पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विवाद होली के चंदे और होलिका रखने को लेकर शुरू हुआ था। बाद में दो गुटों के बीच पथराव भी हो गया। पथराव के चलते हरिनगर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। 
 
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शहर में घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस के अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। फिलहाल क्षेत्र में तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है।
 
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हरीनगर मोहल्ले विगत पचास वर्षों से पीपल के पेड़ के पास होलिका दहन का होता आ रहा है। इस आयोजन के लिए स्थानीय नागरिक अमित गुप्ता, सोनू प्रजापति और मुल्लू आदि इसके लिए चंदा जुटा रहे थे। आरोप है कि तभी वार्ड 54 के सभासद शहजाद मेवाती और उनका भाई भूरा अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और होली के चंदे को लेकर मजाक करने लगा। हंसी-ठिठोली में उसने यह कह दिया गया कि चंदे की जगह भीख मांग लो, हमसे भी चंदा ले लो वरना मुस्लिम बन जाओ।
 
यह बात वहां के लोगों को बुरी लग गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि होली दहन के लिए रखी लकड़ियों लगी हुई थी, जिसमें गैर समुदाय के लोगों ने लात मार दी और विवाद पनप गया। फिलहाल पुलिस मामले की सघनता के साथ जांच करते हुए आरोपियों की धरपकड़ में लगी है।
 
अशोभनीय टिप्पणी का वहां बैठे कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने होली को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध किया। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझना बुझाकर शांत किया।
 
पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी और हल्का-फुल्का पथराव भी हुआ है। पुलिस की तरफ से मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शांति व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। पत्थरबाजी में हल्के-फुल्के चोटिल हुए लोगों का पुलिस ने मेडिकल भी कराया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
 
वही हरिनगर के स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के सभासद शहजाद मेवाती व अन्य लोगों के द्वारा होली को लेकर कमेंट किया गया, जिसके चलते इलाके का माहौल खराब हो गया। इसके चलते पथराव हुआ, वहां खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। देखते ही देखते हरिनगर में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा के नेता मौके पर पहुंच गए। 
 
भाजपा नेता दीपक शर्मा ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि जिसके कारण विवाद उपजा है उसकी तुरन्त गिरफ्तारी हो और उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए घरों में दबिश दे रही है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगो की समझदारी के चलते मेरठ दंगे की आग में झुलसने से बच गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगल पर हो सकता है जीवन, लेकिन ढूंढना आसान नहीं...