Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

हमें फॉलो करें नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार
, बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (10:01 IST)
कौशांबी (यूपी)। कौशांबी के एक गांव में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक मंगलवार को इलाहाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 20 फरवरी को एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था। उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह वहां तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
 
एसपी ने बताया कि दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को 3 लोगों ने नाबालिग से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, मुंबई में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, मंत्री ने दिए लॉकडाउन के संकेत