Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखिलेश का BJP से सवाल, क्या भू-माफियाओं के लिए जनता को बेघर कर देगी सरकार?

कहा कि अगर हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Akhilesh Yadav targeted the Nazul land bill of the Yogi government

अवनीश कुमार

, शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (16:47 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार के नजूल जमीन बिल को लेकर एक बार फिर ट्वीट करते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह बिल 'घर उजाड़ने' का फैसला है और भाजपा घर-परिवार वालों के खिलाफ है।

 
अखिलेश ने कहा कि नजूल लैंड का मामला पूरी तरह से 'घर उजाड़ने' का फैसला है, क्योंकि बुलडोजर हर घर पर नहीं चल सकता है। भाजपा घर-परिवार वालों के खिलाफ है। जनता को दुख देने में भाजपा अपनी खुशी मानती है। उन्होंने आगे कहा कि जब से भाजपा आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोजगार के लिए भटक रही है और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं। कुछ लोगों के पास दो जगह का विकल्प है, पर हर एक उनके जैसा नहीं है। बसे-बसाए घर उजाड़कर भाजपा वालों को क्या मिलेगा?

 
अखिलेश यादव ने सवाल किया कि क्या भू-माफियाओं के लिए भाजपा जनता को बेघर कर देगी? अगर भाजपा को लगता है कि उनका यह फैसला सही है तो हम डंके की चोट पर कहते हैं कि अगर हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं, क्योंकि नजूल लैंड केवल यूपी में ही नहीं पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि सपा की यही मांग है कि अमानवीय 'नजूल जमीन बिल' हमेशा के लिए वापस हो। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट