UP: खड़ी मालगाड़ी से टकराई अन्य मालगाड़ी, 2 लोको पायलट मामूली रूप से घायल
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण गार्ड का डिब्बा और इंजन पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' पर हुआ।
Publish Date: Tue, 04 Feb 2025 (16:51 IST)
Updated Date: Tue, 04 Feb 2025 (16:59 IST)
goods train Accdident: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा के पास मंगलवार सुबह एक खड़ी मालगाड़ी (goods train) से अन्य मालगाड़ी (goods train) के टकराने की दुर्घटना में 2 लोको पायलट को मामूली चोट आई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण गार्ड का डिब्बा और इंजन पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' पर हुआ।
ALSO READ: Tamil Nadu Train Accident: मालगाड़ी से कैसे टकराई बागमती एक्सप्रेस? 19 लोग घायल, कई ट्रेन डायवर्ट
उन्होंने बताया कि पीछे वाली मालगाड़ी के दोनों लोको पायलट को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गई। एजीएम दुबे ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में क्रेन की मदद से दोनों मालगाड़ियों को पटरी से हटा दिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी अधिकारियों का दल मामले की जांच में जुटा है। प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने बताया कि लोको पायलट को संभवत: झपकी आ गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ होगा।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
Edited by: Ravindra Gupta