Publish Date: Mon, 02 Aug 2021 (11:06 IST)
Updated Date: Mon, 02 Aug 2021 (11:10 IST)
आगरा। करोड़ों रुपए की डकैती में फरार चल रहे 40 हजार के इनामी डकैत अविनाश उर्फ रेनू पंडित की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में उसके हाथ और पैर पर गोली लगी। मुठभेड़ सिकंदरा क्षेत्र में हुई। बदमाश से पुलिस ने 2 किलोग्राम सोना भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को बदमाशों ने कमला नगर स्थित गोल्ड लोन कंपनी में करोड़ों की डकैती डाली थी। पुलिस को रेनू पंडित के सिकंदरा क्षेत्र में मूवमेंट की खबर मिली थी। इसके बाद उसकी घेराबंदी की गई। घेराबंदी पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और उसे बंदी बना लिया। उस पर 40 हजार का इनाम था। गैंग का सरगना नरेंद्र उर्फ लाला अभी फरार है और पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। बदमाश के पास से 40 हजार रुपए नकद और एक बाइक भी बरामद हुई है।
webdunia
Publish Date: Mon, 02 Aug 2021 (11:06 IST)
Updated Date: Mon, 02 Aug 2021 (11:10 IST)