Publish Date: Sun, 30 Jul 2023 (12:54 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jul 2023 (12:59 IST)
Uttar Pradesh news : यूपी एसटीएफ और पुलिस ने लखनऊ में माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि विजय मिश्रा को उमेश पाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को विजय मिश्र किसी काम से लखनऊ गए थे। रात करीब 11 बजे लखनऊ एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की टीम ने उन्हें हयात होटल से हिरासत में ले लिया। विजय मिश्रा को खान सौलत हनीफ के बयान और मोबाइल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विजय मिश्रा अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ दोनों के करीबी था। उस पर पर विभिन्न जिलों में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।