Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bahraich violence : बहराइच हिंसा के आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर, PWD ने दी 3 दिन की मोहलत, अब तक कुल 84 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Bahraich Violence

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ , शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (09:49 IST)
महराजगंज हिंसा के मुख्य आरोपी के घर बुलडोजर चलेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने 3 दिन का समय दिया है। उसके बाद कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही 25 अन्य लोगों को भी अतिक्रमण हटाने की नोटिस जारी की गई है। नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। 

आरोपी को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बहराइच जिले की महाराजगंज सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 26 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
बेकाबू भीड़ ने मचाया था उत्पात :13 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर महाराजगंज कस्बे में हुए विवाद के बाद फैली हिंसा में 22 वर्षीय युवक रामगोपाल मिश्र की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हुए। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने सोमवार तक खूब उत्पात मचाया, घर, दुकानें अस्पताल, बाइकें व कारें फूकीं गईं।
1000 के खिलाफ मामला दर्ज : पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक छः नामजद सहित करीब 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज हुए थे। इन्हीं मुकदमों व शांति भंग की आशंका में उक्त गिरफ्तारियां हुई हैं।
 
शांतिपूर्ण ढंग से हुई जुम्मे की नमाज : पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की गिरफ्तारियों को मिलाकर अब तक दोनों समुदायों के कुल 87 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इससे पूर्व गुरुवार रात तक पुलिस ने रामगोपाल मिश्र हत्याकांड के 6  अभियुक्तों सहित कुल 61 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए सरफराज व तालिम भी शामिल हैं। शुक्रवार को जिले की सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
अब कैसे हैं हालात : जिले के सभी बाजारों में शाम को चहल पहल व आवागमन शुरू हो गया है। बहराइच शहर में कुछ धार्मिक जुलूस भी निकले हैं, जिससे अमन चैन कायम होने की पुष्टि होती दिख रही है। हालांकि तनाव का सबब बने महाराजगंज बाजार में अब भी रौनक वापस नहीं लौटी है। यहां मकानों पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा होने से बुलडोजर कार्यवाही की आशंका में लोग सहमे हुए हैं। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देशहित में जरूरी है बलवाइयों की कुटाई और दंगाइयों की ठुकाई, बोले मुख्तार अब्बास नकवी