Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP: अश्लील वीडियो के मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष को दिखाया बाहर का रास्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amar Kishore Kashyap

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गोंडा (यूपी) , बुधवार, 11 जून 2025 (15:16 IST)
गोंडा (यूपी)। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोंडा के अपने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप (Amar Kishore Kashyap) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की गई है जिसमें वह एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते देखे गए थे। पार्टी के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने बुधवार को इस सम्बंध में पत्र जारी किया। इससे पूर्व उन्हें पार्टी द्वारा नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया था और पार्टी ने उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना।
 
शुक्ला द्वारा आज जारी पत्र में कहा गया है कि आपके द्वारा उपलब्ध कराया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। अत: सम्यक विचारोपरांत प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।ALSO READ: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित
 
पिछले माह के अंतिम सप्ताह में कश्यप का अश्लील हरकत करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पार्टी कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो 12 अप्रैल 2025 का बताया जाता है। बाद में वीडियो में दिख रही महिला कार्यकर्ता भी सामने आई और उसने छपिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
 
अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुदकमे में महिला ने दावा किया था कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है। उसने वायरल वीडियो को 'राजनीतिक साजिश' करार देते हुए कहा था कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उसकी और कश्यप की छवि धूमिल करना चाहते हैं। महिला ने स्पष्ट किया था कि कश्यप उसके लिए बड़े भाई जैसे हैं और उनके बीच कोई अनुचित रिश्ता नहीं है। दर्ज मुकदमे की विवेचना मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक (अपराध) कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस का यूक्रेन के खारकीव और अन्य इलाकों पर ड्रोन से हमला, 3 लोगों की मौत