Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरठ में सरेराह चाकू घोंपकर युवक की हत्या, बकरीद पर बकरा बिकने को लेकर हुई थी कहासुनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Youth murdered in Meerut
webdunia

हिमा अग्रवाल

मेरठ , मंगलवार, 10 जून 2025 (22:50 IST)
youth was murdered in Meerut: मेरठ में एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का यह खौफनाक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक का नाम अफजल है और वह थाना भावनपुर के मेंदपुर गांव का रहने वाला है। मृतक अफजल और इसरार अक्सर दोनों एक ही गांव के हैं और अक्सर साथ बैठकर शराब पार्टी करते और जुआं भी खेलते थे। इस दौरान दोनों पक्षों में शराब के नशे में धुत होकर पैसों को लेकर कहासुनी होती रहती थी, लेकिन नशा उतरने के बाद दोनों फिर एकसाथ दिखाई देते थे।ALSO READ: कौन है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर, जिसे कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
बकरा बिकने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ : ईद पर बकरा बिकने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मृतक के चाचा गुलफाम ने तहरीर दी है कि इसरार पक्ष ने उनका बकरीद पर बकरा बिकने नहीं दिया था जिससे उन्हें नुकसान हुआ। 500 रुपए को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। ईद नजदीक होने के चलते मामला शांत हो गया था लेकिन दोनों पक्ष अंदर ही अंदर सुलग रहे थे जिसका परिणाम अफजल की मौत के रूप में आमने आया है। 
बीते कल यानी सोमवार में अफजल के पिता असलम और इसरार शराब पी रहे थे। इस दौरान असलम ने इसरार को लेकर कोई टिप्पणी कर दी जिस पर गुस्साए इसरार ने असलम की पिटाई लगा दी। असलम ने यह जानकारी घर जाकर अपने बेटे अफजल और आरिश को बताई। जिस पर असलम के दोनों बेटे आगबबूला हो गए और इसरार की तलाश में लग गए। उससे दो पक्षों के बीच चाकूबाजी और मारपीट हो गई। अफजल और उसके भाई ने इसरार पर बेल्ट से हमला बोल दिया जिसके बाद इसरार पक्ष के लोग चाकू ले आए और अफजल को घोंप दिए। लहूलुहान अफजल वहीं गिर पड़ा। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ALSO READ: सोनम ने ही कराई पति राजा की हत्या, यूपी में सरेंडर किया, 3 आरोपी भी गिरफ्तार
 
अफजल टेलरिंग का काम करता था। उसकी इसरार के साथ दोस्ती थी। दोनों पक्ष शराब के आदी थे और अक्सर पीकर लड़ते रहते थे। बीते कल भी अफजल और इसरार पक्ष में शराब पीते हुए सुबह कहासुनी हुई थी, लेकिन देर शाम तक यह कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। अफजल पक्ष ने बेल्ट-डंडे चलाए और इसरार पक्ष ने साथियों के साथ मिलकर अफजल पर धारदार चाकू से वार किए। आसपास के लोगों ने अफजल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर चुका था। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मारपीट और चाकूबाजी का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ALSO READ: हनीमून, हत्या और सोनम की बेवफाई, भाड़े के हत्यारों से क्यों कराया पति का मर्डर?
 
लोगों का कहना है कि ये अक्सर जुआ भी खेलते थे और साथ बैठकर शराब भी पीते थे तथा आपस में लड़ते भी थे। लेकिन ऐसा खौफनाक स्थिति हो जाएगी, यह सोचा भी नहीं था। पुलिस ने मृतक अफजल के चाचा की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए इसरार और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य आरोपियों की वीडियो के आधार पर तलाश जारी है। वहीं चाकूबाजी का यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजा रघुवंशी मर्डर केस के आरोपी की इंदौर एयरपोर्ट पर पिटाई, यात्री ने जड़ा थप्पड़, बोला- आरोपियों को फांसी दो