Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से भाजपा MLA अरविंद गिरि का निधन, मीटिंग के लिए जा रहे थे लखनऊ

हमें फॉलो करें चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से भाजपा MLA अरविंद गिरि का निधन, मीटिंग के लिए जा रहे थे लखनऊ
, मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (12:43 IST)
लखनऊ। मीटिंग के लिए लखनऊ जा रहे भाजपा विधायक अरविन्द गिरि का मंगलवार को चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के हिन्द हास्पीटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
65 वर्षीय गिरि लखीमपुर खीरी के गोला से पांचवीं बार विधायक बने थे। बताया जा रहा है कि वे मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ जा रहे थे। इसी बीच, सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। गिरि को इलाज के लिए लखनऊ के हिन्द अस्पताल ले जाया गया, ‍लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरि का लखनऊ लाते समय रास्ते में ही निधन हो गया। 
 
लखीमपुर के गोला गोकरणनाथ में जन्मे अरविंद गिरि ने 1994 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। वे पहले नगर पालिका अध्यक्ष बने, फिर 1996 में सपा के ही टिकट पर विधायक बने। 2022 में भाजपा से विधायक निर्वाचित हुए। 
योगी ने शोक व्यक्त किया : मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्‍वीट कर गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है। योगी ने ट्‍वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
 
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल बोले, 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना होगा, भारत को नंबर 1 बनाना है (Live Updates)