Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुलंदशहर : पानी लेने गई किशोरी फिर नहीं लौटी, गड्‍ढे में मिली निर्वस्त्र लाश

हमें फॉलो करें बुलंदशहर : पानी लेने गई किशोरी फिर नहीं लौटी, गड्‍ढे में मिली निर्वस्त्र लाश
, मंगलवार, 2 मार्च 2021 (23:26 IST)
लखनऊ। यूपी के हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को गोली मारने की घटना के बाद अब बुलंदशहर जिले में एक किशोरी का शव गड्‍ढे से मिलने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। संदेह जताया जा रहा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म भी हुआ है।
 
यह घटना जिले के अनूपशहर कोतवाली की है, जहां किशोरी के परिजनों ने शिकायत की थी। दरअसल, 25 फरवरी को किशोरी अपने परिजनों के साथ खेत पर काम कर रही थी। खाना के बाद वह पास के ही हरेन्द्र के घर पानी लेने के लिए निकली थी, लेकिन बाद में लड़की वापस नहीं लौटी। 
घरवालों ने लड़की को आसपास काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। फिर उन्होंने पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट करवाई थी।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच, हरेन्द्र अचानक फरार हो गया। इससे पुलिस का शक और पुख्‍ता हो गया। जब हरेन्द्र के घर की तलाशी ली गई तो वहां ताजा खुदी हुई मिट्‍टी दिखाई। वहां खुदाई करने पर पुलिस को लड़की का शव बरामद हुआ। 
 
जानकारी के मुताबिक गड्‍ढे से लड़की की निर्वस्त्र अवस्था में लाश बरामद हुई है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat Local Body Elections: सभी 31 जिला पंचायत सीटों पर BJP का क्‍लीन स्‍वीप, जीत के लिए तरसी कांग्रेस