Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यति नरसिंहानंद की मुश्किलें बढ़ीं, भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में मामला दर्ज

महंत पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आपराधिक धमकी देने, अपमान करने, बदनाम करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है

Advertiesment
हमें फॉलो करें यति नरसिंहानंद की मुश्किलें बढ़ीं, भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में मामला दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 22 मार्च 2025 (12:22 IST)
Case registered against Narasimhanand Giri:  डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ नफरत फैलाने और जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को गाजियाबाद (यूपी) में यह जानकारी दी।ALSO READ: यति नरसिंहानंद ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की मांग
 
ये आरोप हैं महंत के खिलाफ : यहां दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डासना देवी मंदिर के महंत पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आपराधिक धमकी देने, अपमान करने, बदनाम करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है।ALSO READ: हरिद्वार में गुरुवार से प्रस्तावित विश्व धर्म संसद स्थगित, क्या बोले महंत यति नरसिंहानंद गिरि
 
नरसिंहानंद ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया : शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि नरसिंहानंद ने एक वीडियो में गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त और लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को वेव थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार नरसिंहानंद के बयान उकसावे वाले और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेशी निवेशकों से बाजार फिर गुलजार, 5 दिन में 3076 अंक बढ़ गया सेंसेक्स, निफ्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड