Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP Ministers Portfolio : यूपी में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए किसे मिला कौन सा विभाग?

हमें फॉलो करें UP Ministers Portfolio : यूपी में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए किसे मिला कौन सा विभाग?

अवनीश कुमार

, सोमवार, 28 मार्च 2022 (22:40 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश 25 मार्च को दोबारा योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। इसके बाद विभागों के बंटवारे को लेकर अटकलें जोरों पर चल रही थीं। अटकलों पर सोमवार देर शाम विराम लगाते हुए विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। योगी सरकार में किसे मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 
मुख्यमंत्री के पास हैं ये विभाग : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राज्य संपत्ति विभाग समेत 34 विभागों की जिम्मेदारी मिली है। उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग के साथ ग्रामीण अभियंत्रण, मनोरंजन कर समेत कुल 6 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत कुल तीन विभाग सौंपे गए हैं।
 
कैबिनेट मंत्री -
 
जितिन प्रसाद : लोक निर्माण 
 
राकेश सचान : सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम
 
अरविंद कुमार शर्मा : नगर विकास, ऊर्जा
 
योगेन्द्र उपाध्याय : उच्च शिक्षा
 
सुरेश कुमार खन्ना : वित्त एवं संसदीय कार्य
 
सूर्य प्रताप शाही : कृषि
 
धर्मपाल सिंह : पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण
 
नन्दगोपाल गुप्ता नंदी : औद्योगिक विकास
 
भूपेंद्र सिंह चौधरी : पंचायती राज
 
अनिल राजभर : श्रम एवं सेवा योजन
 
आशीष पटेल : प्राविधिक शिक्षा
 
डॉ. संजय निषाद : मत्स्य
 
स्वतंत्र देव सिंह : जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण
 
बेबी रानी मौर्य : महिला कल्याण
 
लक्ष्मीनारायण चौधरी : गन्ना विकास एवं चीनी मिल
 
जयवीर सिंह : पर्यटन
 
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार -
 
संदीप सिंह : बेसिक शिक्षा
 
गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा
 
गिरीश चंद्र यादव : खेल एवं युवा कल्याण
 
धर्मवीर प्रजापति : कारागार एवं होमगार्ड्स 
 
असीम अरुण : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
 
नितिन अग्रवाल : आबकारी एवं मद्य निषेध
 
कपिल देव अग्रवाल : व्यवसायी शिक्षा एवं कौशल विकास
 
रविंद्र जायसवाल : स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन
 
नरेंद्र कश्यप : पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण
 
अरुण कुमार सक्सेना : वन एवं पर्यावरण 
 
दयाशंकर मिश्र दयालु : आयुष
 
जेपीएस राठौर : सहकारिता
 
दयाशंकर सिंह : परिवहन
 
दिनेश प्रताप सिंह : उद्यान।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परीक्षा के दौरान बिगड़ी 12वीं के छात्र की तबीयत, अस्पताल में मौत