Publish Date: Mon, 18 May 2026 (15:49 IST)
Updated Date: Mon, 18 May 2026 (15:56 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि सड़क चलने के लिए है नमाज के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि तय जगह पर ही नमाज पढ़ें। भीड़ ज्यादा हो तो शिफ्ट में नमाज पढ़िएं। उन्होंने कहा कि सभी को सिस्टम के हिसाब से चलना होगा। प्यार से नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका भी है।
उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए होती हैं, किसी भी व्यक्ति को उन्हें रोकने या सार्वजनिक रास्तों पर धार्मिक आयोजन करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के लिए निर्धारित स्थल हैं और वहीं पर आयोजन होने चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं बिल्कुल नहीं होती। सड़कें चलने के लिए हैं, कोई भी चौराहे पर आकर तमाशा नहीं बना सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में कानून का राज होगा और हम इसे सबके लिए समान रूप से ही लागू करेंगे। हम यूपी में सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देंगे। प्यार से मानेंगे तो ठीक बात है। अगर नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। हमारा काम है संवाद बनाना। आप संवाद से मानेंगे। संवाद से नहीं तो संघर्ष से भी देख लो।
उन्होंने कहा कि यूपी के अंदर पिछली सरकारों का प्रोडक्शन कट्टा और बम था। हमने इसे बंद करवाया, अब यहां पर ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी अवश्य बनेगा।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें