Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, जब्त होगी उपद्रवियों की संपत्ति

Advertiesment
हमें फॉलो करें योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, जब्त होगी उपद्रवियों की संपत्ति
, गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (19:43 IST)
लखनऊ। नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को खुली चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ न सिर्फ एफआईआर दर्ज की जाएगी बल्कि उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
 
मुख्‍यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि इस प्रदर्शन के पीछे विपक्षी दलों के हाथ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन प्रदेश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इस बीच, खबर है कि लखनऊ हिंसा में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 
webdunia
उन्होंने कहा कि हिंसा और तोड़फोड़ लिप्त उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। साथ ही उसे नीलामी कर पब्लिक प्रॉपर्टी को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।   
 
दूसरी ओर राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीजीपी ओपी‍ सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। इस बीच, हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। उपद्रवियों ने टीवी चैनल एनडीटीवी की ओबी वैन को भी नुकसान पहुंचाया है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज पैट कमिंस 15 करोड़ 50 लाख में हुए KKR के, जानिए कौन कितने में बिका