Publish Date: Wed, 15 Sep 2021 (09:08 IST)
Updated Date: Wed, 15 Sep 2021 (11:54 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में 16 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसके गर्भवती होने के बाद लड़की का गर्भपात कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रामपुर) संसार सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह घटना रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र की है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लड़की के चचेरे भाई ने एक साल तक उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।(भाषा)