Publish Date: Sat, 04 Feb 2023 (10:51 IST)
Updated Date: Sat, 04 Feb 2023 (11:32 IST)
लखनऊ। शुक्रवार रात उत्तरप्रदेश के शामली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूंकप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
इसी प्रकार मणिपुर के उखरुल में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि उखरुल में 4.0 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां से भी किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Edited by: Ravindra Gupta