Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 (12:20 IST)
Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 (12:25 IST)
बदायूं। उत्तरप्रदेश में बदायूं जिले के इस्लामनगर क्षेत्र में पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने ससुर की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देहात सिद्दार्थ वर्मा ने शनिवार को बताया कि भुसाया गांव निवासी रामसिंह (65) ने अपनी बेटी की शादी लगभग 10 साल पहले संभल के मुंडनपुर निवासी जमुना प्रसाद से की थी। 5 महीने पहले उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली आई। पिता ने उसको अपने बेटे के पास पंजाब भेज दिया।
उन्होंने बताया कि बीती रात जमुनाप्रसाद उसको बुलाने अपनी ससुराल पहुचा तो उसकी पत्नी उसको वहां नही मिली। इसी बात पर उसकी अपने ससुर रामसिंह से कहासुनी हो गई और देर रात गुस्साए दामाद ने फरसे से गला काटकर रामसिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना का पता चलने पर रामसिंह के बेटों ने आरोपी जमुनाप्रसाद को उसके घर से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।(वार्ता)
webdunia
Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 (12:20 IST)
Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 (12:25 IST)