Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 (11:33 IST)
Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 (11:39 IST)
बद्दी (सोलन)। भारी बारिश के बीच बस हादसे बढ़ गए हैं। ताजा घटना में सोलन (हिमाचल प्रदेश) के बद्दी में पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 33 लोग सवार थे व कइयों के घायल होने की सूचना है।
जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जाते समय बस हादसे का शिकार हो गई और संतुलन बिगड़ जाने से खाई में जा गिरी।प्रशासन की टीम और आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर घायलों को निकाला है। हिमाचल में सुबह से बारिश दौरजारी रहने से हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। किसी मौत का समाचार नहीं है।(सांकेतिक चित्र)