Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP: अखिलेश यादव समेत 20 के खिलाफ FIR, पत्रकारों के साथ मारपीट का मामला

हमें फॉलो करें UP: अखिलेश यादव समेत 20 के खिलाफ FIR, पत्रकारों के साथ मारपीट का मामला

अवनीश कुमार

, शनिवार, 13 मार्च 2021 (18:58 IST)
पत्रकारों के बीच हुए विवाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 20 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर पत्रकारों की तहरीर के आधार पर 147, 342 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या है मामला : मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च को एक पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव के सुरक्षा कर्मियों और पत्रकारों के बीच हुई मारपीट हो गई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में पत्रकारों ने अखिलेश यादव के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी थी और वही मुरादाबाद के पत्रकारों ने मुरादाबाद के एसएसपी को अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें पत्रकारों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 11.03.2021 को शाम को एक निजी होटल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्रकार वार्ता चल रही थी।
webdunia

पत्रकार वार्ता के बाद कुछ पत्रकारों ने अखिलेश यादव से कुछ व्यक्तिगत सवाल पूछ लिए। इससे अखिलेश यादव बुरी तरह छटपटा गए और उन्होने अपने गार्डों और साथियों को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसा दिया। वहां पर उपस्थित सिक्योरिटी गार्डों एंव 20 से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इसमें कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं। 
 
क्या बोले एसपी : एसपी सिटी मुरादाबाद अमित कुमार आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र हो रहे हैं।साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में बम धमाके, 8 लोगों की मौत, 47 घायल