Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(संकष्टी चतुर्थी)
  • तिथि- चैत्र कृष्ण तृतीया
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- संकष्टी गणेश चतुर्थी
  • राहुकाल: सुबह 11:10 से दोपहर 12:35 तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:56 तक
webdunia

नवरात्रि पर वाराणसी में मांस-मछली की दुकानें बंद

Advertiesment
navratri
Varansi Navratri news : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के अवसर पर मांस-मछली की सभी दुकानें बंद रहेंगी। वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।
 
निगम के महापौर अशोक तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि नवरात्र में धर्मनगरी काशी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मांस-मछलियों की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
 
तिवारी के अनुसार, यदि कोई दुकानदार इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मिति से पारित किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: म्यांमार से थाईलैंड तक भूकंप से तबाही, क्या बोले पीएम मोदी?