Publish Date: Sat, 13 Aug 2022 (11:56 IST)
Updated Date: Sat, 13 Aug 2022 (12:01 IST)
अमेठी (यूपी)। अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय एक दलित नाबालिग लड़की के साथ 3 युवकों द्वारा कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की 12 अगस्त को दिन में 10 बजे बाग में गई थी। वहां 3 युवकों ने किशोरी के साथ जबरन सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान 20 साल के करीब है।
पुलिस अधीक्षक अमेठी इलामारन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)