Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जयंत चौधरी सर्वसम्मति से बने RLD के अध्यक्ष

हमें फॉलो करें जयंत चौधरी सर्वसम्मति से बने RLD के अध्यक्ष
, मंगलवार, 25 मई 2021 (13:32 IST)
लखनऊ। चौधरी अजीत सिंह के पुत्र एवं देश के प्रसिद्ध किसान नेता चौधरी चरण के पोते जयंत चौधरी सर्वसम्मति से राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के चुने गए। 34 सदस्यों की वर्चुअल बैठक में जयंत के नाम पर पर मुहर लगा दी गई। 
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले चौधरी अजीत सिंह रालोद के मुखिया थे, जिनका कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। उनके निधन के बाद यह पद खाली था। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद जयंत ने कहा कि 26 मई को प्रस्तावित आंदोलन को उनकी पार्टी समर्थन करेगी।
 
मंगलवार को 11 बजे शुरू हुई बैठक सभी सदस्य वर्चुअली शामिल हुए। सबसे पहले पार्टी के मुखिया चौधरी स्व. चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कितना खतरनाक है व्‍हाइट फंगस, क्‍या है लक्षण और किसे रहना है अलर्ट?