Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lakhimpur Kheri : हिरासत में प्रियंका की गांधीगिरी, सीतापुर के PAC गेस्ट हाउस में लगाई झाडू

Advertiesment
Lakhimpur Kheri
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ से लखीमपुर पहुंचने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर कड़ा संघर्ष करना पड़ा है और कड़े संघर्ष के बाद उनका काफिला आखिरकार लखीमपुर के लिए रवाना हो गया है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर सीतापुर के PAC गेस्ट हाउस ले जाया गया।
 
कमरे में झाड़ू लगाते प्रियंका का वीडियो वायरल हुआ है। यहां जहां प्रियंका को रोका गया वो कमरा काफी गंदा है। निजी गाड़ी से लखीमपुर के लिए निकलीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है और उन्होंने कहा है कि जिस तरह से इस देश में किसान को कुचला जा रहा है, उसके लिए लफ्ज ही नहीं है। आज जो हुआ, वो दिखाता है कि यह सरकार किसानों को कुचलने और खत्म करने की राजनीति कर रही है। ये देश किसानों का देश है, बीजेपी विचारधारा की जागीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में किसानों को कुचला जा रहा है, उसके लिए तो शब्द ही नहीं है। कई महीनों से किसान आवाज उठा रहे हैं कि उनके साथ गलत हो रहा है।

आज जो कुछ हुआ है, वह यह साफ कर देता है कि सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है और किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है। लेकिन यह देश किसानों का देश है। यह बीजेपी की विचारधारा की जागीर का देश नहीं है। यह देश किसानों ने बनाया है, किसानों ने सींचा है और किसानों का देश है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखीमपुर खीरी : प्रियंका गांधी बोलीं- हिम्मत है तो मुझे छूकर दिखाओ, किसानों को कुचल रही है UP सरकार