Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Milkipur By Election Result 2025 : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर BJP का कब्जा, 61000 से ज्यादा वोटों से जीते चन्द्रभानु पासवान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Milkipur By Election Result 2025 : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर  BJP का कब्जा, 61000 से ज्यादा वोटों से जीते चन्द्रभानु पासवान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

अयोध्या , शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (16:54 IST)
उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के 273-मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान ने करीब 61639 वोटों से जीत हासिल की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चन्द्रभानु पासवान ने 273- मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से करीब 145893 वोट प्राप्त किए हैं। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने 84254 वोट हासिल किया है। इनमें आजाद समाज पार्टी 5439 वोट तथा अन्य को 6755 वोट मिले हैं। कुल टोटल वोट 242341 प्राप्त हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाते हुए भाजपा के नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत हुई है। अब मिल्कीपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी, जिसको कोई रोक नहीं सकता है। कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गये हैं और होली जैसा माहौल दिखायी पड़ रहा है।
 
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित कई नेता कार्यालय में जश्न मनाने में व्यस्त हैं। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत के साथ-साथ अब मिल्कीपुर विधानसभा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की गंगा बहा देंगे। वहां की सडक़ों सहित सभी समस्याए दूर हो जाएंगी।
webdunia
लिया अयोध्या की हार बदला : अयोध्या की हार भाजपा को कहीं ना कहीं सता रही थी। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने बाद मिल्कीपुर सीट खाली हो गई थी। इसके बाद से ही भाजपा ने इस सीट को जीतने की तैयारी कर ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मिल्कीपुर की कमान अपने हाथों में ले ली थी। उन्होंने 6 मंत्रियों को भी मैदान में उतार दिया थी। उन्होंने एक के बाद एक बाद कई दौरे भी किए थे। भाजपा ने इस सीट पर कई सारे बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए चंद्रभानु पासवान पर अपना दांव लगाया था। इससे बड़ी संख्या में दलित वर्ग के लोग भाजपा के साथ आते नजर आए थे। Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली, पीएम मोदी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत: डॉ. मोहन यादव