Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 (14:06 IST)
Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 (14:14 IST)
ayodhya news in hindi : श्री राम नगरी अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला कि राम मंदिर के गर्भ - गृह में प्राण - प्रतिष्ठा के बाद से ही देश दुनिया के कोने - कोने से राम भक्त व सनातनी अयोध्या दर्शन करने बराबर आ रहे हैं। इसी कड़ी में इसरो के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एस. व्यंकटेश शर्मा जो कि मिसाइल वैज्ञानिक है, भी अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए। राम लला का दर्शन करने के उपरांत उन्होंने राम मंदिर के निर्माण कार्यों का निरिक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी एलएनटी के कर्मियों से मंदिर के निर्माण कार्य प्रगति एवं मंदिर की मजबूती के बारे मे गहनता से जानकारी ली।
उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि राम मंदिर के निर्माण कार्य में हमें हर सम्भव सहयोग व मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का जियोलॉजिकल सर्वे और सैटेलाइट मैपिंग के जरिए सर्वे किया जाएगा। जमीन की स्ट्रेंथ क्या है, उसका सर्वेक्षण होगा। पर्यावरण की कंडीशन क्या है? पर्यावरण का संरक्षण कैसे किया जा सकता है। साथ ही भूमि के अंदर गहराई में क्या है। इस सब की जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट को दी जाएगी।
गौरतलब है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य 2020 में शुरू हुआ था। अगले एक वर्ष में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो जायगा। हालांकि मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
राम मंदिर में राम लला का दर्शन करने के बाद एस. व्यंकटेश शर्मा ने हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए। इसके बाद वे सरयू आरती में भी शामिल हुए।
About Writer
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। ....
और पढ़ें