Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुलिस भर्ती को लेकर सांसद वरुण गांधी ने उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल, कहा- क्या यह अन्याय नहीं?

Advertiesment
Police recruitment
नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का 4 साल तक इंतजार करने के बाद लाखों युवाओं की उम्र भर्ती के लिए निर्धारित आयु से अधिक हो गई है।
 
पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण उत्तर प्रदेश और केंद्र में कई मुद्दों को लेकर भाजपा नीत सरकार की आलोचना करते रहे हैं। इस बार उन्होंने पुलिस में भर्ती का मामला उठाते हुए योगी सरकार को घेरा है।
 
वरुण ने ट्वीट किया, 'चार साल से उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ‘ओवर-एज’ (निर्धारित सीमा से अधिक आयु) हो चुके हैं। न भर्ती मिली, न कोई उम्मीद। वे सोशल मीडिया पर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएंगे, तब उन पर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप लगेगा। क्या यह अन्याय नहीं है?'
 
वरुण के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस पर 2500 से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे युवाओं के प्रति अन्याय करार दिया तो कई लोग उन्हें बताया कि शिक्षक भर्ती का भी यही हाल है। 
 
हालांकि राजेंद्र नेगी नामक यूजर ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि सांसद महोदय जी पुलिस की भर्ती हर साल नहीं होती है। ये 4-5 साल में एक ही बार होती है किसी भी राज्य का उदाहरण देख सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में पत्रकारों को ‍दिवाली पर लाखों का 'नकद' गिफ्ट, मुख्‍यमंत्री बोम्मई घिरे