Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्तार अंसारी के करीबियों ने बैंक को लगाया 107 करोड़ का चूना

Advertiesment
हमें फॉलो करें mukhtar ansari
, शनिवार, 7 अगस्त 2021 (14:15 IST)
लखनऊ। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 107 करोड़ का चूना लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि मुख्तार अंसारी का एफआईआर में कहीं जिक्र नहीं है।
 
इस कांड का मुख्य आरोपी शकील हैदर मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है। उसने अपनी रियल स्टेट कंपनी हिन्द कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और हिन्द बिल्डटेक कंपनी के नाम पर लोन लिया था। यह मामला करीब 10 साल पुराना बताया जाता है। लोन की रिकवरी के लिए जब बैंक अधिकारियों ने संपर्क किया तो वह मुख्तार का नाम लेकर धमकाने लगा था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर शकील तलाश रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज Corona Vaccine को भारत सरकार की मंजूरी