Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुलायम सिंह यादव की हालत चिंताजनक

हमें फॉलो करें मुलायम सिंह यादव की हालत चिंताजनक
, मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (14:24 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक टीम यादव की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।
 
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती यादव के मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पूर्व रक्षा मंत्री की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में दाखिल किया गया है।
 
सपा संस्थापक को सांस लेने में तकलीफ और निम्न रक्तचाप की शिकायत पर पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजौरी में गरजे अमित शाह, कहा- 70 साल में 3 परिवारों का राज, अब 30 लोगों के पास शासन का अधिकार