Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में नागा साधु की हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ayodhya news in hindi
, गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (14:14 IST)
Ayodhya news in hindi : अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में 44 वर्षीय एक नागा साधु की बुधवार देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
 
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (44) के रूप में की गई है। उसकी बुधवार देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर एक गहरा निशान पाया गया। 
 
बताया जा रहा है कि साधु यहां अपने 2 शिष्‍यों के साथ रहता था। घटना के बाद उनका शिष्य मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुरुषों के लिए आया गर्भनिरोधक इंजेक्शन, ICMR का 303 शादीशुदा लोगों पर सफल ट्रायल