Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नोएडा ट्रैफिक पुलिस की पहल, शुरू की निशुल्क ऑटो एंबुलेंस सेवा...

हमें फॉलो करें नोएडा ट्रैफिक पुलिस की पहल, शुरू की निशुल्क ऑटो एंबुलेंस सेवा...
webdunia

अवनीश कुमार

, बुधवार, 19 मई 2021 (15:46 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कोविड-19 (Covid-19) मरीजों को अस्पताल लाने और वापस ले जाने के लिए निशुल्क ऑटो एंबुलेंस की शुरुआत की है। इसके लिए 20 ऑटो एंबुलेंस चलाई गई हैं और इस सेवा का लाभ लेने के लिए यातायात पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर - 9971009001 भी जारी किया है। इस नंबर पर फोन कर जरूरतमंद लोग इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

20 ऑटो एंबुलेंस से शुरुआत : यातायात पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल के साथ मिलकर कोविड मरीजों को अस्पताल लाने और वापस ले जाने के लिए नोएडा में 20 ऑटो एंबुलेंस चलाई हैं। रोगियों की सुविधा के लिए हर एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगाया गया है। 
 
ऑटो एम्बुलेंस अच्छा विकल्प : कोविड-19 मामलों की बढ़ोतरी के कारण मरीजों को अस्पतालों और घर वापस लाने के लिए ऑटो एम्बुलेंस एक अच्छा विकल्प बन गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात गणेश प्रसाद साहा ने उन उपकरणों के बारे में विस्तार से बताया जिनसे ऑटो को लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑटो एंबुलेंस में यह ध्यान रखा गया है कि जितने भी आवश्यक उपकरण एंबुलेंस में रहते हैं वो मौजूद हों, विशेषकर ऑक्सीजन सिलेंडर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, पीपीई किट आदि मौजूद हो। 
webdunia
वहीं इसमें फोर्टिस हॉस्पिटल के सहयोग से ऑटो चालकों को फस्ट ऐड और मरीज को किस तरह लेकर आना है, लेकर जाना है आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया है। साहा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस लगातार लोगों की मदद करने में लगी हुई है।

उन्होंने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर बनाने से लेकर कोविड उचित व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाने तक पुलिस सक्रिय रूप से लोगों की मदद कर रही है। नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के एसआई अमरेन्द्र राठी ने बताया कि शहर की पुलिस लगातार लोगों को कोविड-19 के बारे में क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूकता फैलाने में जुटी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया