Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP: अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी सड़क, राम जन्‍मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम बदलेगा

हमें फॉलो करें UP: अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी सड़क, राम जन्‍मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम बदलेगा
, सोमवार, 23 अगस्त 2021 (12:22 IST)
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को यूपी के उपमुख्‍यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान करते कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है।

 
अब राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के महत्वपूर्ण योगदान था। पीडब्ल्यूडी इस संबंध में जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा और सरकार कैबिनेट प्रस्ताव पारित करवाकर सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग कर देगी।
 
कल्याण सिंह की राम मंदिर आंदोलन में भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने इसके लिए अपनी सत्ता की कुर्बानी तक दे डाली थी। लिहाजा सरकार ने राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम अब कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जातीय जनगणना को लेकर बिहार के 10 दलों के 11 नेताओं की PM मोदी से मुलाकात, तेजस्वी बोले- जब जानवरों की गिनती तो इंसानों की क्यों नहीं?