Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: राजभर

हमें फॉलो करें ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: राजभर
, शनिवार, 3 जुलाई 2021 (14:29 IST)
बलिया/बरेली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
 
भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये, तो वह यहां के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है। उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में उनकी भी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है।
 
उन्होंने सवाल किया कि मुसलमान का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बन सकता है? क्या मुसलमान होना गुनाह है? उन्होंने कहा कि अलगाववाद व पाकिस्तान की हमेशा बात करने वाली महबूबा मुफ्ती से समझौता कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई। राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि वह चालाक निकले तथा उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश का मतदाता बनकर मुख्यमंत्री बन गए।
 
इस बीच, बरेली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जैसे लोगों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने हैं, तो वे देखें। कोई कुछ भी कहे वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की ही सरकार बनेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Reliance Jio की नई पेशकश, अभी डेटा रिचार्ज करें, भुगतान बाद में दें