Publish Date: Fri, 28 May 2021 (10:09 IST)
Updated Date: Fri, 28 May 2021 (10:12 IST)
अलीगढ़। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे से अलीगढ़ में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मरने वालों ने गांव ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। मरने वालों में दो करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर भी शामिल है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने देसी शराब के ठेके को सील कर दिया है।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के आदेश दे दिए गए हैं।